बाघमारा। बाघमारा के हरिणा डुमरा मोड में अज्ञात हाइव ने सड़क किनारे खड़ी कार को टक्कर मार दी। इंसानत सिंह उम्र 35 और सौरभ महतो उम्र 25 गाड़ी संख्या जेएच 09 ए डब्लू 3302 में बैठे हुए थे। हाइव ने कार को टक्कर मारी और मौके से भागने में सफल रहा। हाइव के धक्के से कार में बैठे इंसानत सिंह और सौरभ महतो घायल हो गए।
स्थानीय लोगों को सहायता से घायल को स्थानीय अस्पताल भेजा गया। घटना की सूचना पाकर बाघमारा पुलिस मौके पर पहुंची और घटना को जांच कर रही है।

