इंफ्रा आउटसोर्सिंग कंपनी के गुंडो ने किया हमला छोटू यादव घायल

Local

@ विजय कुमार

गोली चलने की बात कही, प्रशासन ने किया इंकार

डीएसपी कयुब ने किया घटना स्थल का निरीक्षण

बाघमारा। कतरास थाना अंतर्गत ईस्ट बसुरिया ओ पी क्षेत्र अंतर्गत बीसीसीएल में आउटसोर्सिंग कंपनी इंफ्रा आउटसोर्सिंग कंपनी के लोगों ने खटल संचालक छोटू यादव पर हमला बोल दिया। जिसमें छोटू यादव घायल हो गया।
छोटू यादव ने बताया कि खटाल से खाना खाने अपने घर जा रहे थे तभी इंफ्रा आउटसोर्सिंग कंपनी के दर्जनों कर्मियों ने हमला बोल दिया। राजा खान ने गोली भी चलाई।
वहीं बाघमारा डीएसपी कयुब ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और घटना की जानकारी ली।
घटना को लेकर डीएसपी कयुब ने बताया कि इंफ्रा आउटसोर्सिंग कंपनी के कर्मी और छोटू यादव के बीच मारपीट हुई है। लेकिन गोली चलने का कोई साक्ष्य प्राप्त नहीं हुआ है। घटना की जांच की जा रही है। जो भी दोषी होंगे उस पर कानून सम्मत कार्यवाई की जाएगी।
वही घटना को लेकर बताया जा रहा है कि इंफ्रा आउटसोर्सिंग कंपनी में स्थानीय बेरोजगार युवकों को रोजगार देने को लेकर कई बार प्रबंधन से बात हुई है लेकिन युवकों को रोजगार नहीं मिला है। संभव है कि रोजगार की मांग और कंपनी द्वारा उपेक्षा को लेकर उत्पन्न स्थिति के कारण ही यह घटना हुई है। फिलहाल ईस्ट बसुरिया पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *