सीएससी सेंटर में जनता को मिलेगी बेहतर सुविधा – सुमेश कुमार साव उर्फ गामा

Local

आजाद नगर के पासवान चौक में सीएससी सेंटर का हुआ उद्घाटन

भूली। धनबाद नगर निगम् के4 वार्ड 17 अंतर्गत आजाद नगर के पासवान चौक में बुधवार को विशेष पूजा पाठ के साथ सीएससी सेंटर का उद्घाटन हुआ। सीएससी के संचालक सह समाजसेवी सुमेश कुमार साव उर्फ गामा ने मौके पर कहा कि आजाद नगर के स्थानीय लोगों को सीएससी सेंटर से बेहतर सुविधा मिलेगी। सरकारी योजनाओं के लाभ को लेकर आम जनता को सुविधा दिया जाएगा।
सुमेश कुमार साव उर्फ गामा ने कहा कि आज भी समाज में जागरूकता की कमी के कारण लोग सरकारी लाभ से वंचित रह जा रहे हैं। यहां केंद्र सरकार और राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की पूरी जानकारी उपलब्ध होगी और दस्तावेज से संबंधित कार्य की सेवा उपलब्ध होगी।
मौके पर सौभाग्य स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष प्राची विश्वकर्मा, कोमल देवी, राकेश कुमार चौहान, रीता देवी, रीना देवी, विजय कुमार शर्मा , सूरज कुमार साव, बिंदु देवी, सूरज विश्वकर्मा आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *