करंट लगने से मिस्त्री की मौत

Local

बैठक में सात लाख मुवावजा पर बनी सहमति

कतरास। ईस्ट बसुरिया अंतर्गत बोआ कला उत्तर पंचायत में शनिवार को एक दुर्घटना में मोटर का बिजली का तार जोड़ने के लिए पोल पर चढ़े मिस्त्री बैजनाथ रवानी का करंट लगने से मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि बैजनाथ रवानी तार जोड़ने के लिए पोल पर चढ़ा था। करंट लगने से वह नीचे गिर पड़ा। स्थानीय लोगों की सहायता से बैजनाथ रवानी को एस एस एन एम सी एच धनबाद ले जाया गया। जहां जांचोपरांत बैजनाथ रवानी को मृत घोषित कर दिया।
बैजनाथ रवानी का शव बड़की बोआ लाया गया। घटना के बाद जिला परिषद सदस्य मोहम्मद इस्राफील खान उर्फ लाला, मोहलीडीह पंचायत के पूर्व मुखिया मोहम्मद आजाद सहित सैकड़ों ग्रामीणों की बैठक में मृतक बैजनाथ रवानी के परिवार को सात लाख मुवावजा देने पर सहमति बनी।
मृतक बैजनाथ रवानी के पीछे चार बच्चे हैं। पत्नी का निधन पूर्व ही हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *