जन प्रतिनिधियों को अपने वादे और दावे पर पुनर्विचार करना चाहिए – अनिल साव

Local

वार्ड 17 में जर्जर सड़क के गड्ढे की हुई भराई

सामाजिक कार्यकर्ता सुमेश कुमार साव ने की पहल

भूली। धनबाद नगर निगम का वार्ड 17 के पानी टंकी के समीप लाल भवन जाने वाली सड़क को समाजसेवी सुमेश कुमार साव उर्फ गामा के नेतृत्व में खराब सड़क को अस्थाई रूप से मरम्मत कराया गया।
सुमेश कुमार साव ने कहा कि लाल भवन जाने वाली सड़क पानी टंकी से लेकर खटाल और लिटिल एंजल स्कूल तक जर्जर हालत में थी। पैदल चलने वालों के साथ वाहन चलाने वालों को भी परेशानी होती थी। जनता के इसी परेशानी को कम करने के लिए गड्ढों की भराई करवाया। सड़क निर्माण को लेकर स्थानीय जन प्रतिनिधि और पथ निर्माण विभाग से मांग किया गया है।
वहीं अनिल साव ने क्षोभ व्यक्त करते हुए कहा कि वार्ड 17 में सड़क की हालत जर्जर है। आज झूठ परोसा जा रहा है कि धनबाद में सभी सड़के बन गई है। हमारे धनबाद के जन प्रतिनिधि अपने वादे और दावे पर पुनर्विचार करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *