महिलाओं ने तेतुलमारी थाना पहुंच अवैध कोयला खनन का किया विरोध

Local

@ विजय कुमार

वेस्ट मोदीडीह जीरो सिम कॉलोनी पर मंडराया खतरा

कतरास। तेतुलमारी थाना क्षेत्र के वेस्ट मोदीडीह जीरो सिम कॉलोनी की दर्जनों महिलाएं मंगलवार को तेतुलमारी थाना पहुंची। आक्रोशित महिलाओं ने वेस्ट मोदीडीह फुटबॉल मैदान के समीप अवैध मुहाना खोल कर कोयला निकालने से बने गौफ और भूधंसान के खतरे को लेकर विरोध जता रही थी। महिलाओं ने तेतुलमारी मुख्य सड़क को जाम कर दिया । जिससे थोड़े देर के लिए सड़क जाम हो गई और वाहनों का कतार लग गया। तेतुलमारी पुलिस ने महिलाओं को समझा बुझा कर थाना में वार्ता करने के लिए बुलाया और सड़क जाम को हटाया गया।


आक्रोशित महिलाओं ने कहा कि बीसीसीएल प्रबंधन विस्थापन नीति के तहत सुरक्षित स्थान पर बसाए।
रीता देवी ने कहा कि तेतुलमारी थाना क्षेत्र के वेस्ट मोदीडीह फुटबॉल मैदान के समीप अवैध मुहाना खोल कर कोयला निकाला जा रहा है। जिसके कारण कई स्थानों पर गौफ बन गया है भूधंसान के खतरा से स्थानीय लोगों की जान जोखिम में पड़ सकता है। इसका जिम्मेवार कौन होगा ? प्रशासन को तत्काल कार्रवाई करना चाहिए।
महिलाओं के विरोध दर्ज कराने की घटना में तेतुलमारी पुलिस कुछ भी कहने से बचते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *