@ विजय कुमार
बाघमारा। एरिया-3 अंतर्गत आकाश किनारी स्थित सीआईएसएफ कैंप से केलुडीह तक बुधवार को फ्लैग मार्च निकाला गया। यह मार्च चेकपोस्ट भटमुड़ना होते हुए केलुडीह पहुंचा और वहां से वापस कैंप लौट आया।
फ्लैग मार्च का नेतृत्व सीआईएसएफ कमांडेंट सुबोध कुमार ने किया। इस दौरान दर्जनों जवान एक कतार में अनुशासित ढंग से चलते नजर आए।
मार्च के दौरान कमांडेंट ने जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सतर्क रहने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इस फ्लैग मार्च का उद्देश्य आम जनता को यह संदेश देना है कि सुरक्षा बल क्षेत्र की हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं।
पूरे अभियान के दौरान सीआईएसएफ के जवान पूरी तरह मुस्तैद और सजग दिखाई दिए।
सीआईएसएफ ने सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर फ्लैगमार्च किया। हाल के दिनों में बीसीसीएल अधिकारियों पर हमला होने से क्षेत्र में असुरक्षा को लेकर चर्चा तेज हो गया था।

