भूली। धनबाद नगर निगम के वार्ड 17 में मुख्य सड़क से डेढ़ किलोमीटर सड़क निर्माण को लेकर गुरुवार को मापी की गई। सामाजिक कार्यकर्ता सुमेश कुमार साव उर्फ गामा ने बताया कि आजाद नगर में लंबे समय से जर्जर सड़क की निर्माण को लेकर मांग की जा रही थी। पिछले दिनों जर्जर सड़क को स्टोन डस्ट से भराई कराई गई थी। जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली। उक्त सड़क निर्माण को लेकर पहल किया गया था। अब सड़क की मापी की गई है जल्द ही जर्जर सड़क का निर्माण किया जाएगा। वार्ड 17 में विकास कार्य हो यही मेरी प्राथमिकता है।


