जय श्री राम और जय हनुमान के जयघोष से गुंजायमान हुआ निछानी

Local


कतरास। ईस्ट बसुरिया ओ पी अंतर्गत निछानी में एक नंबर अखाड़ा द्वारा श्रीराम नवमी के अवसर पर शोभा यात्रा और खेल का आयोजन भव्य रूप से किया गया। इस दौरान जय श्रीराम और जय हनुमान का गगन चुम्भी नारा लगता रहा। अखाड़ा में सैकड़ों के संख्या में महिला पुरुष शामिल हुए। अखाड़ा में श्रीराम लक्ष्मण और हनुमान के भेषभूषा में कलाकारों ने सभी का मन मोह लिया।
राम चंद्र भुइंया ने बताया कि अखाड़ा का आयोजन राम नवमी के अवसर पर किया गया था। अखाड़ा का आयोजन शांतिपूर्ण रहा और सैकड़ों के संख्या में महिला पुरुष शामिल हुए।
अखाड़ा में मुख्य रूप से पूजा कमेटी के रामचंद्र भुईयां, महादेव भुईयां, विजय भुईयां, विनोद भुईयां, भुजंग भुईयां, जोधा भुईयां, बाजो भुईयां, सुखलाल भुईयां, प्रकाश भुईयां,आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *