राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल सिंह सिकरवार होंगे शामिल
धनबाद। भारतीय राजपूताना सेवा संगठन की धनबाद इकाई द्वारा राजपूत मिलन समारोह का आयोजन किया गया है। भारतीय राजपूताना सेवा संगठन धनबाद इकाई के लीगल सेल अध्यक्ष गजेंद्र सिंह (अधिवक्ता ) ने बताया कि 21 दिसंबर 2025 को धनबाद के विवाह भवन लुबी सर्कुलर रोड में राजपूत मिलन समारोह का आयोजन 11 बजे से किया गया है। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल सिंह सिकरवार जी विशेष तौर पर शामिल होंगे।
गजेंद्र सिंह ने कहा कि राजपूत मिलन समारोह के माध्यम से राजपूताना विचारधारा को मजबूत करना और संगठनात्मक मजबूती की दिशा में कार्य करना है। धनबाद के प्रबुद्धजन और समाज के गणमान्य लोगों की उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम की सफलता को लेकर जन संपर्क किया जा रहा है। राजपूत मिलन समारोह को धनबाद में भव्य तरीके से आयोजन किया जाएगा।

