धनबाद। धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी की जिला अध्यक्ष सीता राणा के नेतृत्व में पुटकी पुल के समीप केंद्र सरकार द्वारा महिला आरक्षण बिल पर भ्रामक दावा और महिलाओं के साथ धोखा करने के विरोध में प्रदर्शन किया।
मौके पर सीता राणा ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार महिला आरक्षण बिल पर देश को भ्रमित कर रही है और महिलाओं को धोखा दे रही है। महिला आरक्षण अधिनियम 2023 में लागू हो गया है यह कानून बन गया है। जिसे केंद्र सरकार को लागू करना चाहिए। लेकिन केंद्र सरकार महिलाओं को उच्च सदन में आरक्षण नहीं देना चाहती है और भ्रामक प्रचार के माध्यम से वोट की राजनीति कर रही है। महिला कांग्रेस मांग करती है कि 2023 में पास अधिनियम को तत्काल लागू करे और 2029 के चुनाव म इसका लाभ दे। लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार महिलाओं को प्रतिनिधित्व में 33 फीसदी आरक्षण नहीं देना चाहती है। केंद्र सरकार जब 2011 की जनगणना को ही आधार मान रही है तो महिला आरक्षण को लागू क्यों नहीं कर रही है। परिसीमन के नाम पर केंद्र सरकार खुद महिला आरक्षण बिल को लटकाना चाहती है और आरोप विपक्ष पर डाल वोट की राजनीति कर रही है। केंद्र सरकार का छलावा देश के सामने आ गया है और भाजपा की इसका जवाब देना होगा।
इस दौरान महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार के विरोध म जम के नारा लगाया और महिला आरक्षण को तत्काल लागू करने की मांग की।
मौके पर सोनी खातून, जानकी देवी, खुशबू देवी, अलका देवी, रिंकू कुमारी, शांति देवी, कारो देवी, बबीता पाण्डेय, किरण देवी, गायनी देवी, सुमित्रा देवी आदि शामिल थी।

