तोपचांची बिरहोर समाज के बीच कम्बल का वितरण

Local


धनबाद। तोपचांची में झारखंड सरकार में सचेतक और टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने नया साल में बिरहोर समाज के लोगों के बीच कम्बल का वितरण किया।
मौके पर मथुरा प्रसाद महतो ने लोगों को नव वर्ष की शुभकामना दी और भविष्य में हर संभव सहयोग करने का भरोसा जताया।
मानव सेवा के रूप में इस कार्यक्रम में ठंड को देखते हुए बिरहोर समाज के सैकड़ों लोगों के बीच कम्बल का वितरण किया गया। जिसमें बिरहोर समाज के लोगों की भरी संख्या में उपस्थिति रही। सभी ने वाभोज का भी आनंद उठाया।
कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने गर्मजोशी से सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम में मानव अधिकार प्रोटेक्शन के झारखंड प्रदेश के प्रभारी सुंदिष्ट कुमार ने भी सहयोग किया और मौके पर कहा कि ऐसे कार्यक्रम बिरहोर समाज को सामाजिक और भावनात्मक रूप से संबल प्रदान करेगी। समाज में आज भी ऐसे वर्ग हैं जिन्हें सहयोग की जरूरत है। जीवन रक्षा के दिशा में कम्बल वितरण किया जाना और सहभागिता निभाना व्यक्तिगत तौर पर भावुक करने वाला पल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *