भूली। भूली ई ब्लॉक सेक्टर 5 में धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी की जिलाध्यक्ष सीता राणा के आवासीय कार्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर धनबाद नगर निगम की महिला सफाई कर्मियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सीता राणा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह कार्यक्रम राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय अलका लांबा जी और झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय रमा खलखो जी के निर्देशानुसार किया गया था।

सीता राणा ने कहा कि महिला किसी भी समाज की रीढ़ होती है। महिलाओं की भूमिका सिर्फ घर के चारदीवारी के अंदर ही अब सीमित नहीं है। महिलाओं को अब आर्थिक आजादी और सामाजिक राजनीतिक आजादी में भी अहम भूमिका है। महिलाओं को घर से बाहर तक उनके हौसले को सम्मान मिलना चाहिए।
मौके पर रूबी खातून, पूनम देवी, जानकी देवी, रिंकू कुमारी, सोनी खातून, गुड़िया देवी, रामदुलारी, नीतू देवी, निखत परवीन, पंचा देवी, हीरा देवी, रंजू देवी, मीना देवी, सुनरवां देवी, बरखा देवी, बिमली देवी, इगिया देवी आदि मौजूद थी।

