@ विजय कुमार
कतरास। बाघमारा प्रखण्ड के रंगुनी पंचायत अंतर्गत ईमली तलाब में ईस्ट बसुरिया निछानी के आजसू पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा शुक्रवार को वन भोज का आयोजन किया गया। जिसमे गिरिडीह के सांसद प्रतिनिधि नरेश महतो शामिल हुए। जिसमे पार्टी को मजबुत करने पर चर्चा किया गया।
वहीं सांसद प्रतिनिधि नरेश महतो ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीड होती है कार्यकर्ताओं के बीना राजनीतिक संभव नहीं। कार्यकर्ता पार्टी के विचारों को घर घर ले जाने का काम करें और आजसू पार्टी के विचारधारा से लोगों को जोड़े।
मौके पर देवनारायण महतो, बिनोद भुईयां, भुजंग भुईयां, दीपक चौधरी, अर्जुन भुईयां, श्रवण भुईयां, सुखलाल भुईयां आदि मौजूद थे।

