भूली। धनबाद विधायक राज सिंहा ने शुक्रवार को भूली बी ब्लॉक में विगत कुछ दिनों से व्याप्त पेयजल संकट को लेकर क्षेत्र का विस्तृत दौरा किया। निरीक्षण के दौरान यह तथ्य सामने आया कि रेलवे द्वारा निर्माणाधीन ओवरब्रिज कार्य हेतु जोड़िया नदी में मिट्टी जमा कर दिए जाने के कारण पानी का प्राकृतिक बहाव बाधित हो गया है। साथ ही,बीसीसीएल द्वारा सप्लाई किए जाने वाले जलापूर्ति पाइप जर्जर होकर जोड़िया नदी में डूबे रहने के कारण मरम्मत कार्य संभव नहीं हो पा रहा है, जिससे क्षेत्रवासियों को गंभीर जल संकट का सामना करना पड़ रहा है जनसमस्या की गंभीरता को देखते हुए तत्काल डीआरएम से वीडियो कॉल के माध्यम से वार्ता कर उन्हें वस्तुस्थिति से अवगत कराया तथा बीसीसीएल प्रबंधन से भी शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने को कहा। जनता को मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस दिशा में हर आवश्यक कदम उठाया जाएगा एवं कल से बुधनी हटिया टंकी से सप्लाई कार्य शुरू हो जाएगा।
इस अवसर पर भूली मंडल अध्यक्ष मनोज गुप्ता , सत्येंद्र ओझा,श्याम शर्मा, संकट मोचन पांडे, शिवचरण सिंह, रवि शंकर सिंह, उपेंद्र कुमार चौहान, विष्णु सिंह , ऋषभ राज कश्यप, बसंत राय सहित अनेक कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

