बार काउंसिल ऑफ झारखंड चुनाव में प्रशांत कुमार सिंह को मिल रहा समर्थन – जितेंद्र कुमार

Local

धनबाद। अधिवक्ता सह सामाजिक कार्यकर्ता जितेंद्र कुमार ने धनबाद सिविल कोर्ट अधिवक्ता रूपा सहाय को नव वर्ष के शुभ अवसर पर बार काउंसिल ऑफ इंडिया सदस्य प्रशांत कुमार सिंह के द्वारा प्रदत्त डायरी प्रदान किया।
जितेंद्र कुमार ने बताया कि रूपा सहाय ने प्रशांत कुमार सिंह को बार काउंसिल ऑफ झारखंड के चुनाव में जीत की अग्रिम बधाई दी।
इस अवसर पर मनोज कुमार सिन्हा, आयुष सिन्हा, अविनाश सिन्हा, सर्फुद्दीन अंसारी, रीना लाल, अनुष्का सिंह, आभा सिंह, सोनम कुमारी, सुप्रिया कुमारी, खुशबू प्रवीण, गणेश रवानी। इत्यादि उपस्थित थे। इस अवसर पर प्रशांत कुमार सिंह ने रूपा सहाय को धन्यवाद देते हुए स्वस्थ्य और सुखमय दाम्पत्य जीवन की कामना की।

जितेंद्र कुमार ने कहा कि बार काउंसिल ऑफ झारखंड के चुनाव में प्रशांत कुमार सिंह को बेहतर समर्थन मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *