सौभाग्य स्वयं सहायता समूह ने जरूरतमंदों के बीच बांटे कम्बल

Local


भूली। सौभाग्य स्वयं सहायता समूह द्वारा शनिवार को वार्ड 17 के आजाद नगर में जरूरतमंदों के बीच कम्बल का वितरण किया। इस अवसर पर सौभाग्य स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष प्राची विश्वकर्मा, सचिव कोमल देवी, समाजसेवी सुमेश कुमार साव उर्फ गामा, सूरज विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे।
प्राची विश्वकर्मा ने कहा कि ठंड को देखते हुए जरूरतमंद लोगों को कम्बल उपलब्ध कराया जा रहा है। सौभाग्य स्वयं सहायता समूह सामाजिक दायित्व और मानव सेवार्थ इस अभियान को चला रही है।


वहीं समाजसेवी सुमेश कुमार साव उर्फ गामा ने कहा कि मानव सेवा ईश्वर सेवा के समान है और ठंड के मौसम में किसी जरूरतमंद की सेवा करना पुण्य का काम है।
सुमेश कुमार साव उर्फ गामा ने कहा कि वार्ड 17 में लोगों की सुविधा के लिए कई योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। जिससे लोगों को मूलभूत सुविधा मिल सके। उसी तरह जरूरतमंद लोगों के बीच कम्बल वितरण भी किया जा रहा और आगे भी किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *