@ विजय कुमार
बाघमारा। बाघमारा प्रखंड के बोआ कला उत्तर पंचायत सचिवालय में मंगलवार को दर्जनों की संख्या में स्थानीय महिलाओं ने मुखिया का घेराव किया। स्थानीय महिलाओं ने पानी उपलब्ध कराने की मांग की। महिलाओं का आरोप था कि जमाडा द्वारा जलापूर्ति के लिए पाईप लाईन बिछाने का काम किया लेकिन बड़की बोआ 7 नंबर और 1 नंबर क्षेत्र में पाईप लाईन नहीं बिछाया जिसके कारण उन्हें पानी की समस्या हो रही है।
स्थानीय महिला ने कहा कि पाईप लाईन नहीं बिछाने के कारण उन्हें पानी दूर दराज से लाना पड़ता है। हमारी मांग है कि जल्द पाईप लाईन बिछा कर सभी घरों को पानी उपलब्ध कराया जाय।
महिलाओं के घेराव करने पर मुखिया भीम लाल रजक ने स्थानीय महिलाओं की समस्या सुनी और जल्द ही विभाग को पत्र लिख कर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।
भीम लाल रजक ने कहा कि बड़की बोआ क्षेत्र के 7 नंबर और 1 नंबर में जलापूर्ति के लिए विभाग द्वारा पाईप लाईन नहीं बिछाया गया है। जिसके कारण समस्या हो रही है। महिलाओं की मांग जायज है। पूर्व में भी विभाग को पाईप लाईन बिछा कर जलापूर्ति सुनिश्चित करने को लेकर पत्र दिया है लेकिन कार्य चालू नहीं हुआ है। पुनः महिलाओं की मांग को देखते हुए विभाग से पत्राचार करेंगे। और जल्द ही सभी घरों को जल नल योजना का लाभ मिलेगा।
पंचायत समिति सदस्य शंकर रजक ने कहा कि बड़की बोआ में पानी की घोर समस्या है। विभाग की अनदेखी और लापरवाही के कारण सूचना देने के बाद भी पाईप लाईन नहीं बिछाया गया है। उपयुक्त ke माध्यम से समस्या समाधान का प्रयास करेंगे।
मुखिया भीम लाल रजक और पंचायत समिति सदस्य शंकर रजक के आश्वासन के बाद महिलाएं। शांत हुई और अपना आंदोलन को स्थगित कर दिया।

