बीसीसीएल कर्मी दिलीप बाउरी को सेवानिवृत्ति पर दी गई विदाई

Local

ईस्ट बसुरिया के एम टी हॉस्टल में किया गया सम्मान समारोह

कतरास। बीसीसीएल के एरिया 6 अंतर्गत ईस्ट बसुरिया कोलियरी में फोरमैन के पद पर कार्यरत दिलीप बाउरी के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन एम टी हॉस्टल के सभागार में राष्ट्रीय जनता कामगार संघ ने किया ।
दिलीप बाउरी को फूलमाला पहनाकर , पुष्प गुच्छ व उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर परियोजना पदाधिकारी एम एल राम ने दिलीप बाउरी के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि दिलीप बाउरी अपने सेवाकाल में ईमानदारी से कार्य का निर्वाहन किया। प्रबंधन और अपने सहकर्मियों के साथ दिलीप बाउरी का मधुर संबंध रहा है और हम दिलीप बाउरी के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।
राष्ट्रीय जनता कामगार संघ के केंद्रीय सचिव अरुण पांडेय, संजीव तिवारी, केंद्रीय उपाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, बिपिन सिंह ने भी दिलीप बाउरी के योगदान की सराहना की और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

दिलीप बाउरी के सम्मान व विदाई समारोह कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रवण कुमार ने किया और संचालन बलवंत सिंह ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से वीरेंद्र मंडल, हरीश कुमार निषाद, राजकुमार पासवान, संदीप कुमार, नवीन कुमार भुइयां, चिंटू मंडल, प्रदीप चौबे, मुख्तार अंसारी, मुबारक हुसैन, लाल मोहन यादव, मोहम्मद यूसुफ, अनिल महतो, विजय कुमार सिंह, राजलाल राय, वैद्यनाथ दास, ओम प्रकाश प्रसाद, सुनील शाह, संतोष सिंह, अवधेश कुमार सिंह, मनोज महतो, घनश्याम मंडल, विनोद हरिजन, दिनेश, इंद्र कुमार, संजय कुमार, तिलेश्वर भुइयां, सिकंदर भुइयां, मानिक देवी, नीरो कुमारी, पिंकी देवी, बसंती देवी, सपना सरकारी आदि मौजूद थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *