द स्टडी पार्क के छात्रों को मिला सम्मान

Local


शिक्षा जीवन का मजबूत आधार – नसीम अब्बास

भूली। द स्टडी पार्क स्कूल द्वारा एमपीआई हॉल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर अतिथि उमेश्वर झा, अशोक यादव, नीलू झा, बृजेश सिंह शामिल हुए। जहां अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया।
द स्टडी पार्क के प्रतिभावान छात्रों का सम्मान समारोह में मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में माँ भारती सेवा संस्थान की ओर से नसीम अब्बास को अंगवस्त्र , मोमेंटो और पौधा देकर सम्मानित किया गया। माँ भारती सेवा संस्थान एक करोड़ वृक्ष लगाने का अभियान चला रही। तीन लाख से अधिक वृक्षारोपण किया गया है।


नसीम अब्बास ने छात्रों और अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा जीवन का मजबूत आधार है। मानव शरीर के किसी अंग के ना रहने पर भी जीवित रह सकता है। लेकिन बेहतर शिक्षा के अभाव में जीवन नहीं गुजार सकता है। बच्चों को वर्तमान में सिर्फ शिक्षा ही नहीं मानसिक रूप से भी प्रबल बनाना होगा। तभी वह बेहतर इंसान बन सकता है।
उमेश्वर झा ने कहा कि बेहतर शिक्षा ही बेहतर समाज का निर्माण कर सकता है। द स्टडी पार्क छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ छात्रों के भविष्य निर्माण को लेकर भी प्रतिबद्ध रहा है।


इस अवसर पर प्राचार्या संजू, अमित सर, संजय, नागेंद्र, किशुन, जॉन स्मिथ, नायरा , सोनी, प्रिया, रंजिता, नंदिनी, रश्मि, आकाश, ममता, शबीना, जूही, पम्मी सहित अभिभावकगण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *