@ विजय कुमार
बाघमारा। बाघमारा के सिजुआ स्थित कतरास क्लब में राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन बीसीसीएल जोन के पदाधिकारी सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष सह बेरमो विधायक जयमंगल सिंह और उनकी धर्मपत्नी यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष अनुपमा सिंह ने शिरकत की।
सैंकड़ो की संख्या में मौजदू यूनियन से जुड़े बीसीसीएल श्रमिक और असंगठित मजदूरों ने अपने नेता जयमंगल सिंह का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
कार्यक्रम के माध्यम से मंचासीन वक्ताओं ने केंद्र सरकार द्वारा लाया गया नया श्रम कानून को एक सुर में विरोध करते हुए आनेवाले 12 फरवरी 2026 को संयुक्त मोर्चा द्वारा आहूत कोल इंडिया बंद को सफल बनाने का आग्रह किया।साथ ही कोलियरियों में श्रमिकों के साथ व्याप्त के समस्याओं पर भी चर्चा हुई।
वहीँ अपने सम्बोधन में जयमंगल सिंह ने मनरेगा का नाम बदले जाने के मुद्दे पर भी आक्रोश जाहिर किया।भगवान राम के नाम पर योजना ही बनाना था तो वादा के मुताबिक 15 लाख देकर उस योजना को राम के नाम पर चलाना चाहिए था।पर दुर्भाग्य है कि भाजपा ने समाज को जाति-धर्म के नाम पर बाँटने का काम कर रही है।
मीडिया के माध्यम से जयमंगल सिंह ने कोयला मजदूरों से यह आग्रह भी की है कि 12 फरवरी को आहत देशव्यापी बंद को सफल बनाने के लिए बढ़चढ़ कर हिस्सा लें साथ ही बंद के दौरान गांधीवादी विचारधारा के साथ अपने आक्रोश को जाहिर करें।
बाइट-जयमंगल सिंह(केन्द्रीय अध्यक्ष, आरसीएमयू सह बेरमो विधायक)

