@ विजय कुमार
जमीन में दरार से भय का माहौल
बड़ा हादसा का शिकार होगा कतरास – छोटू सिंह
कतरास। कतरास के तेतुलमारी थाना क्षेत्र अंतर्गत अंगारपथरा में गुरुवार की देर रात तेज आवाज के साथ दर्जनों आवास में दरार पड़ गई। कई स्थानों पर सड़क के में गहरी दरार पड़ गया। जिससे क्षेत्र में भय का माहौल बन गया। प्रभावित परिवारों ने जरूरी सामान के साथ आसमान के नीचे भय के माहौल में रात काटी। शुक्रवार को अंगारपथरा के सैकड़ों ग्रामीण बीसीसीएल प्रबंधन के उदासीनता और अवैध कोयला खनन के विरोध में और प्रभावित परिवारों को तत्काल विस्थापन करने की मांग को लेकर तेतुलमारी मुख्य मार्ग को जाम कर दिया।
सड़क जाम की खबर से स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। ग्रामीण अपने मांग पर अड़े हुए थे। सड़क जाम से आवागमन में लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
स्थानीय महिला रेणु देवी ने कहा कि बीती रात तेज आवाज के साथ दरार पड़ने लगा। लोग जान बचा कर भागे। लेकिन घटना की सूचना मिलने के बाद भी प्रबंधन देखने तक नहीं आया। ग्रामीणों में आक्रोश है प्रभावित लोगों को सुरक्षित बसाए। नहीं तो केंदुआ और सोनारडीह जैसे हादसे का इंतजार कीजिए। यहां अवैध कोयला खनन के कारण घरों में दरार पड़ रहा है शिकायत के बावजूद अवैध कोयला बंद नहीं हुआ।
वहीं स्थानीय जन प्रतिनिधि छोटू सिंह ने कहा कि अवैध कोयला खनन के कारण जमीन धंस रही है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं किया जाता। विधायक मेयर और प्रबंधन को सूचना दिया गया है। अगर तत्काल प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थान पर नहीं बसाया गया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
छोटू सिंह ने कहा कि कतरास बड़ा हादसा का शिकार होगा यह चेतावनी है। बरसात के दौरान सोनारडीह और केंदुआ जैसे हादसे से बड़ा हादसा कतरास को झेलना होगा।

