धनबाद। धनबाद जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी ने जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह को धनबाद निगम चुनाव 2026 में पार्टी से मेयर प्रत्याशी बनाने को लेकर अपना दावा पत्र सौंपा।
राशिद रजा अंसारी ने जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह से मुलाकात के बाद बताया कि पार्टी के चुनावी तैयारी को लेकर मेयर प्रत्याशी बनाने के संदर्भ में अपना दावा पेश किया है। पार्टी अगर मौका देती है तो धनानंद निगम कांग्रेस के पक्ष में होगा। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता और धनबाद की आम जनता का भरोसा और समर्थन मेरे साथ है। धनबाद के सभी 55 वार्ड में जनसंपर्क अभियान के तहत जनता का प्यार समर्थन मिल रहा है।

