भूली। भारतीय जनता पार्टी भूली मंडल में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत आज मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में अटल स्मृति स्थल भूली में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कार्य समिति के सदस्य संजीव कुमार अग्रवाल उपस्थित हुए । इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को अपने-अपने घर में वृक्ष लगाने हेतु वृक्ष भी दिया गया
मौके पर भूली मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस पर एक पेंड़ माँ के नाम कार्यक्रम किया गया। मानव अस्तित्व की रक्षा के लिए पर्यावरण की रक्षा करना पहली शर्त है। पर्यावरण संतुलन के लिए हर एक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पेंड़ जरूर लगाना चाहिए। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष ललन मिश्रा, पूर्व पार्षद रंजीत कुमार उर्फ बिल्लू, महामंत्री पप्पू शर्मा , प्रयाग रविदास , बबलू सिंह , इंद्रकांत झा , सावित्री देवी , दिलबाग सिंह , महेश सिंह,कैलाश गुप्ता, उपेंद्र चौहान, जेडी चौहान , विष्णु सिंह , आशा राय , नीरज शर्मा, गंगोत्री सिंह , ऋषभ राज कश्यप, मंजू देवी , संजू देवी सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

