भूली। भूली नगर कांग्रेस कमेटी की बैठक आज भूली नगर बी ब्लॉक विवाह भवन में नगर अध्यक्ष गंगा वाल्मीकि की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक का संचालन कार्यकारी अध्यक्ष दीपक कुमार ने किया। बैठक में मुख्य रूप से नगर प्रभारी लक्ष्मण तिवारी एवं अक्षय प्रसाद उपस्थित हुए । सर्वप्रथम नगर अध्यक्ष द्वारा अधिकारियों का परिचय कराते हुए अंग वस्त्र बुके एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया ।
बैठक को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष गंगा वाल्मीकि ने कहा कि मनरेगा देश के मजदूरों की आत्मा है और हम देश की आत्मा मरने नहीं देंगे कांग्रेस पार्टी मनरेगा संग्राम आंदोलन चल रही है आंदोलन जब तक जारी रहेगा तब तक मोदी सरकार अपना फैसला वापस ना ले ले मोदी सरकार महात्मा गांधी जी नाम को मिटा सकती है लेकिन महात्मा गांधी जी के विचारधारा और गांधी जी के सिद्धांत को नहीं मिटा सकती है कांग्रेस पार्टी का इसका पुरजोर विरोध करेगी।
प्रभारी लक्ष्मण तिवारी ने सभी पदाधिकारी को संबोधित करते हुए कहा कि आप सबको मिलकर मनरेगा के नाम बदलने के विरोध में अपना जोरदार विरोध प्रदर्शन करना है गोडसे के विचारधारा वालों को कभी भी सफल नहीं होने देना है प्रभारी अक्षर प्रसाद ने कहा आने वाले समय में नगर निकाय चुनाव है जिससे पूरी ताकत से कांग्रेस पार्टी चुनाव मैदान में रहेगी कांग्रेस पार्टी के जितने भी वार्ड पार्षद दावेदार हैं आवेदन पत्र जल्द से जल्द जिला कार्यालय में जमा कर दे और पार्टी उनको हर संभव मदद करने को तैयार है बैठक में नगर कांग्रेस के द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट को भी प्रभारी को दिया गया जिसमें नगर कमेटी वार्ड कमेटी एवं BLA 2 के काम का निरीक्षण किया गया निरीक्षण में प्रभारी द्वारा रिपोर्ट से संतुष्टि होकर नगर कांग्रेस कमेटी को बधाई दी।
बैठक को वरिष्ठ कांग्रेस नेता नील कांत नंदन सिन्हा, सरजू सिंह, मनोज सिंह, दिनेश यादव, सुनील पासवान, बृजेश कुमार, विजेंद्र भारती, इम्तियाज अंसारी, ने संबोधित किया ।
बैठक एससी एसटी विभाग के भूली नगर अध्यक्ष अजय कुमार चौधरी उर्फ गुड्डू चौधरी, ओ बी सी विभाग के भूली नगर अध्यक्ष अरुण कुमार मंडल, मो. नौशाद, मो. शिवली फरीदी, राजेंद्र वर्मा , एससी विभाग नगर अध्यक्ष गुड्डू चौधरी, मीर्देश कुमार झा, अनवर हुसैन, मो शमशाद अंसारी, वीरेंद्र कुमार, मोहम्मद रुस्तम, असमंजय पांडे, अशोक कुमार दुबे, पवन साहब, अजय शर्मा, आजाद रंजन, अजमेरी खातून, सुनीता देवी, मनोज विश्वकर्मा, शिवकुमार, मंटू कुमार महतो, मुकेश कुमार, मुकुंद कुमार, आदि सहित काफी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी शामिल थे।

