भूली। भूली के आजाद नगर में सामाजिक कार्यकर्ता सह भाजपा नेता सुमेश कुमार साव उर्फ गामा ने वार्ड 17 के विकास को लेकर कहा है वार्ड 17 का सम्पूर्ण विकास करना ही मेरी प्राथमिकता है। शिक्षा के लिए प्राथमिक विद्यालय से उच्च विद्यालय तक को सुदृढ़ करना, लोगों के लिए स्वास्थ्य सुविधा को लेकर शहरी स्वास्थ्य केंद्र खुलवाना , हर घर को पक्कीकरण से जोड़ना और जल नल योजना से हर एक घर को जोड़ना मेरी प्राथमिकता है। वार्ड 17 साफ सुथरा और गंदगी मुक्त हो इसके लिए नाली निर्माण और नियमित सफाई को लेकर प्रयास करता रहा हूं। वार्ड 17 के जनता को इसका लाभ भी मिला है।

