वार्ड 7 के विकास के लिए नन्दुसेन गुप्ता ने दिया हरेंद्र चौहान को समर्थन

Local

हरेंद्र चौहान के परिवार से होगा प्रत्याशी

कतरास। कतरास के लोयाबाद में नगर निगम चुनाव 2026 को लेकर वार्ड संख्या 7 के निवर्तमान पार्षद नंदूसेन गुप्ता के नेतृत्व में प्रेस वार्ता आयोजित किया गया। प्रेसवार्ता में पत्रकारों को संबोधित करते हुए नन्दुसेन गुप्ता ने कहा कि वार्ड संख्या 7 में पार्षद चुनाव के लिए अपना समर्थन झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हरेंद्र चौहान के भाई या बहन को अपना समर्थन देने के की घोषणा करता हूं। नन्दुसेन गुप्ता ने कहा कि मेरे कार्यकाल में जो भी विकास हुआ उसका जनता को लाभ मिला और जो कार्य अधूरा है उसे पूरा करने के लिए ही वह अपना समर्थन हरेंद्र चौहान के साथ उनके भाई या बहन जो भी नामांकन करेंगे उन्हें अपना सहयोग देंगे।
वहीं हरेंद्र चौहान ने कहा कि वार्ड 7 के विकास के मुद्दे पर ही चुनाव लड़ा जाएगा। निवर्तमान पार्षद नन्दुसेन गुप्ता जी के समर्थन और सहयोग मिलने से हमारा पक्ष मजबूत हुआ है और जनता का कार्य क्षेत्र का विकास सम्पूर्ण रूप से होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *