महिला आरक्षण बिल हमारा अधिकार लड़ कर लेंगे – रमा खलखो

Local

धनबाद। धनबाद के सर्किट हाउस में धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी का कार्यकारणी की बैठक जिलाध्यक्ष सीता राणा के अध्यक्षता में किया गया। बैठक में झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रमा खलखो , संतोष कुमार सिंह, सुल्तान अहमद, अवध नारायण प्रसाद बतौर अतिथि शामिल हुए। अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र ओढ़ाकर और पुष्प गुच्छ भेंट करने के साथ भव्य बड़ा फूलमाला पहनाकर किया गया।
रमा खलखो ने अपने संबोधन में कहा कि महिला कांग्रेस को मजबूत करने की जरूरत है। महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करने और बढ़ाने को लेकर हमारा आंदोलन जारी है। महिला आरक्षण बिल 2023 को लागू कराने की मांग है और इस नियम से लोकसभा विधानसभा में महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़ेगी। आने वाले समय में पंचायत का चुनाव में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता कमर कस लें। जो भी सदस्य पंचायत चुनाव लड़ना चाहती है वो तैयारी करें। महिलाओं को महिला कांग्रेस से जोड़े और पार्टी के विचारधारा को जनता तक पहुंचाएं।
जिलाध्यक्ष सीता राणा ने कहा कि महिला कांग्रेस की झारखंड प्रदेश अध्यक्ष रमा खलखो जी के धनबाद आगमन से कार्यकर्ताओं में जोश है। बैठक में भावी कार्यक्रमों को लेकर दिशा निर्देश मिला है। महिला कांग्रेस की मजबूती के लिए कार्य किया जाएगा। धनबाद में प्रदेश अध्यक्ष रमा खलखो जी का प्रखंड और पंचायत स्तर का दौरा है। जहां झरिया और गोविंदपुर में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगी।
मौके पर सुल्तान अहमद, अवध नारायण प्रसाद, राम दुलारी, माला झा, रूबी खातून, हेमनती जयसवाल, पूनम देवी, कविता धीवर, रिंकू कुमारी, बिल्किस बानो उर्फ शाहीना बानो, सुनीता निषाद, शबीना खातून, ऊषा देवी, सविता तुरी, सुशांति हांसदा, नूतन झा, गुड़िया देवी, सबिता देवी, सिमरन हांसदा, ज्योति हांसदा, आशा देवी, रंजू देवी आदि शामिल हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *