भूली। भूली के आजाद नगर पासवान चौक के समीप शुक्रवार को सौभाग्य स्वयं सहायता समूह के कार्यालय का उद्घाटन समक्ष3वो राकेश यादव ने उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से समाजसेवी और वार्ड 17 के पार्षद प्रत्याशी सुमेश कुमार साव उर्फ गामा उपस्थित हुए। अतिथियों का स्वागत सौभाग्य स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष प्राची देवी सचिव कोमल देवी ने पुष्प गुच्छ भेंट कर किया।
मौके पर राकेश यादव ने सौभाग्य स्वयं सहायता समूह की पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में बेहतर कार्य करें। सामाजिक रूप से जो भी सहयोग होगा उसे किया जाएगा।
समाजसेवी सुमेश कुमार साव उर्फ गामा ने कहा कि समाज के विकास में महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण होता है। घर के संस्कार से लेकर शिक्षा और बेहतर समाज निर्माण में महिलाओं की भूमिका को नजर अंदाज नहीं किया जा सकता है। सौभाग्य स्वयं सहायता समूह को हर संभव मदद करूंगा।
वहीं अध्यक्ष प्राची देवी ने कहा कि सौभाग्य स्वयं सहायता समूह सामाजिक कार्यों में सक्रिय रही है। समाज में बदलाव और क्षेत्र के विकास को लेकर मुखर रही है। आने वाले समय में सौभाग्य स्वयं सहायता समूह अपने सामाजिक दायित्व का ईमानदारी से निर्वहन करेगी।
इस अवसर पर मुख्य रूप से अनीता शर्मा, रीता देवी, गुड़िया देवी, सुषमा देवी, कुमारी अनीता, रीता दास, रेखा देवी, लक्ष्मी देवी, प्रिया देवी, ब्यूटी देवी, आशा देवी, रेणु देवी, सावित्री देवी, किरण देवी, ज्योति कुमारी, संगीता देवी, मीरा देवी, मीना देवी, सुमेश कुमार साव उर्फ गामा, सूरज कुमार विश्वकर्मा, बिरांची यादव, संतोष कुमार, जय प्रकाश सिंह, संजय पंडित, उमा शंकर यादव, शैलेन्द्र यादव, हालधर विश्वकर्मा, सूरज कुमार पंडित, वैद्यनाथ पंडित आदि मौजूद थे।

