वशिष्ठ चौहान ने अपने समर्थकों संग निकाली रैली
कतरास। धनबाद नगर निगम चुनाव 2026 में वार्ड 2 से समाजसेवी वशिष्ठ चौहान ने मंगलवार को अपने समर्थकों संग नामांकन के लिए आशीर्वाद रैली निकाली। वशिष्ठ चौहान ने नामांकन कर पत्रकारों से बात की और कहा कि वार्ड 2 की जनता अपने क्षेत्र में विकास चाहती है विनाश नहीं। जनता के मूलभूत सुविधा शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पानी के साथ नागरिक सुविधा को लेकर पूरी योजना के साथ जनता के लिए खड़ा हूं। जनता का आशीर्वाद साथ और समर्थन मेरे साथ है।

