धनबाद। ईद उल फितर के मौके पर धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी की जिला महासचिव रूबी खातून ने बधाई देते हुए कहा कि ईद सभी के जीवन में खुशियां लेकर आए। देश में शांति सौहार्द और भाईचारा स्थापित हो। मानव मूल्यों की रक्षा के लिए हर हाथ आगे बढ़े और समाज में पिछड़े लोगों की मदद कर उनके जीवन को भी खुशियों के भर दे। ईद रमजान के पाक माह का उपहार है। इस खुशी को सभी के साथ प्रेम पूर्वक मनाएं।
ईद के पाक अवसर पर समस्त देशवासियों को ढेरों शुभकामनाएं।

