झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रभारी सुधा प्रसाद से धनबाद जिलाध्यक्ष सीता राणा ने की मुलाकात
धनबाद/रांची। धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी की जिलाध्यक्ष सीता राणा रांची में झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस की सह प्रभारी सुधा प्रसाद से औपचारिक मुलाकात की। सीता राणा ने पुष्प गुच्छ भेंट कर सुधा प्रसाद का स्वागत किया।
सीता राणा ने बताया कि झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकारणी की बैठक हुई। जिसमें प्रभारी आदरणीय सुधा प्रसाद जी और झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय रमा खलखो जी का सानिध्य मिला। बैठक में महिला सशक्तिकरण की दिशा में पूरे झारखंड में हो रहे निगम निकाय चुनाव में महिला कांग्रेस की प्रत्याशियों के जीत के लिए काम करना है।
वहीं सीता राणा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय रमा खलखो जी का रांची नगर निगम में मेयर पद पर नामांकन के लिए आशीर्वाद रैली में सभी महिला पदाधिकारी सम्मिलित हुई और जीत की अग्रिम शुभकामना दी।
इस अवसर पर धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी से जानकी देवी, कविता धीवर, सुनीता निषाद, निखत परवीन, शबीना खातून शामिल थी।

