भूली। भूली ए ब्लॉक के अंबेडकर नगर में भीम आर्मी धनबाद द्वारा संविधान के शिल्पकार बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया गया।
इस अवसर पर समाजसेवी सुमेश कुमार साव उर्फ गामा बतौर अतिथि शामिल हुए और बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।
मौके पर सुमेश कुमार साव उर्फ गामा ने कहा कि अंबेडकर नगर में लंबे समय से बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापना का प्रयास किया जा रहा था जो आज पूरा हुआ। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने समाज के दबे कुचले पिछड़े वर्ग को समाज के मुख्यधारा से जोड़ने, शिक्षा पर जोर देने और बराबरी का अधिकार देने को लेकर बड़ा योगदान किया। आज जरूरत है कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के विचारों को आत्मसात किया जाना चाहिए और समाज में दबे कुचले और पिछड़े लोगों के अधिकार के लिए लड़ाई लड़ी जानी चाहिए।


