भूली। भूली आजाद नगर की सामाजिक संस्था सौभाग्य स्वयं सहायता समूह धनबाद नगर निगम चुनाव 2026 में आजाद नगर में मतदाता जागरूकता अभियान चलाएगी। सौभाग्य स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष प्राची देवी ने बताया कि धनबाद नगर निगम चुनाव लंबे समय के बाद हो रहा है और यह चुनाव ईवीएम के बजाय बेलेट पेपर से मतदान होगा। चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़े और अधिक से अधिक लोग अपने मत का प्रयोग करें। इसके लिए सौभाग्य स्वयं सहायता समूह अपने सदस्यों के साथ मतदाता जागरूकता अभियान चलाएगी।
प्राची देवी ने कहा कि हम मतदाताओं के बीच जाकर वोट करने की अपील करेंगे। लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करें। यही विकसित वार्ड और विकसित नगर के लिए बहुत जरूरी है।

