आधी आबादी का हक लेकर रहेंगे – सीता राणा

Local

धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी की जिलाध्यक्ष सीता राणा ने किया प्रेसवार्ता
भूली। भूली ई ब्लॉक सेक्टर पांच में धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी की जिलाध्यक्ष सीता राणा के आवासीय कार्यालय में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।
प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए सीता राणा ने कहा कि महिला आरक्षण अधिनियम 2023 में ही लागू हो गया था यह कानून बन गया है। जिसे अब लागू करना है। लेकिन केंद्र सरकार महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में 33 फीसदी आरक्षण नहीं देना चाहती है। केंद्र की भाजपा सरकार परिसीमन बिल के माध्यम से देश की आधी आबादी को भ्रमित करने का काम कर रही है। परिसीमन को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार छोटे राज्यों के अधिकार का हनन करना चाहती है। परिसीमन के आधार पर 2026 में लोकसभा और विधानसभा के सीटों को बढ़ाने का मियाद पूरा हो रहा है। लेकिन जनगणना नहीं होने के कारण 2011 के आधार पर परिसीमन होता है तो छोटे राज्यों को नुकसान होगा और उनका प्रतिनिधित्व घटेगा। यह केंद्र की भाजपा सरकार की सोची समझी रणनीति है कि किसी भी रूप से सत्ता उनके पास रहे। यह प्रक्रिया पूरी तरह लोकतंत्र का गला घोंटने वाला साबित होगा। जिसका विरोध कांग्रेस पार्टी पुरजोर रूप से करेगी।
सीता राणा ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार महिलाओं को धोखा देने का काम कर रही है। बिना जाति जनगणना के ओबीसी महिलाओं को उनकी भागीदारी से वंचित किया जा रहा है। महिला कांग्रेस पूरी शक्ति से महिलाओं के राजनीतिक प्रतिनिधित्व का पक्ष रखती है। ओबीसी महिलाओं को भी प्रतिनिधित्व में आरक्षण मिले।
सीता राणा ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार महिला आरक्षण बिल को आज और अभी से लागू करे। महिला कांग्रेस महिला आरक्षण बिल को अभी से लागू करे और महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण के माध्यम से प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करे। जिसके लिए महिला कांग्रेस अपनी मांग को पूरी शक्ति से रख रही है। और मांग पूरा होने तक महिला कांग्रेस लगातार विभिन्न तरीकों से अपना पक्ष रखेगी।
प्रेसवार्ता में आशा देवी, प्रिय कुमारी, हीरा देवी शामिल थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *