भूली। धनबाद नगर निगम चुनाव 2026 में मेयर प्रत्याशी संजीव कुमार ने भूली ए ब्लॉक दुर्गा मंदिर प्रांगण से भूली के वार्ड 17, 16 और 15 का चुनावी दौरा कर अपने पक्ष में हरी मिर्च पर वोट करने की अपील की। जनसंपर्क कर लोगों से आशीर्वाद लिया।

जनसंपर्क के दौरान आजाद नगर में सौभाग्य स्वयं सहायता समूह के कार्यालय पासवान चौक में संजीव कुमार का स्वागत किया गया। ए ब्लॉक मारवाड़ी मोहल्ला में जनसभा को संबोधित किया। जहां धनबाद विधायक राज सिंहा ने लोगों से भाजपा समर्थित प्रत्याशी के लिए वोट अपील की।

भूली दौरा के दौरान मनोज कुमार गुप्ता, सतेंद्र ओझा, इंद्रकांत झा, ओम प्रकाश झा, लड्डू सिंह, बबलू सिंह, ललन मिश्रा, सुमेश कुमार साव उर्फ गामा, जितेंद्र कुमार, आशा राय, कोमल देवी, प्राची देवी, नरेश पंडित, प्रयागराज रविदास, विष्णु सिंह, कलावती देवी, सावित्री देवी, सखि चंद महतो, कुणाल रंजन, मनोज मालाकार, गंगोत्री सिंह आदि शामिल थे।

