भूली में अवैध निर्माण में बी टी ए के कई संलिप्त – विनोद सिंह

Local

भूली। भूली क्षेत्र में अवैध निर्माण को लेकर जनता मजदूर संघ के रीजनल अस्पताल के सचिव विनोद सिंह ने कड़ा विरोध किया है। विनोद सिंह ने कहा कि भूली में कई स्थानों पर सड़क किनारे और बीसीसीएल के खुले भूखंड पर अवैध निर्माण करवाने में बी टी ए के कुछ लोग संलिप्त हैं।
विनोद सिंह ने बी टी ए के कई लोगों के संलिप्त होने का दावा किया है। विनोद सिंह ने कहा कि भूली में अवैध निर्माण और एक़ कर्मी के फर्जी हाजरी बनाने के मामला को जनता मजदूर संघ पूरी गंभीरता से उठाएगा।
विनोद सिंह ने नेहरू बालिका उच्च विद्यालय में हो रहे निर्माण कार्य की जांच की मांग करते हुए कहा कि विद्यालय परिसर में निर्माण कार्य कराने की जांच किया जाय। जनता मजदूर संघ के वरीय पदाधिकारी को पूरे प्रकरण से अवगत कराया जाएगा। जिसमें अवैध वसूली करने वालों द्वारा जनता मजदूर संघ को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। इस साजिश को कभी सफल नहीं होने दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *