भूली। धनबाद नगर निगम चुनाव 2026 में मेयर प्रत्याशी झारखंड मुक्ति मोर्चा समर्थक चंद्रशेखर अग्रवाल के पक्ष में भूली बी ब्लॉक में जन संपर्क राकेश कुमार और चंदन कुमार के नेतृत्व में चलाया गया।
राकेश कुमार और चंदन कुमार ने बताया कि चंद्रशेखर अग्रवाल ने धनबाद का विकास किया। धनबाद की जनता श्री अग्रवाल के समर्थन में है। बुधवार को बी ब्लॉक से जनसंपर्क कर वोट करने की अपील कर रहे हैं। क्रम संख्या 6 चुनाव चिन्ह बिस्कुट छाप पर वोट देकर धनबाद के विकास को सुनिश्चित करना है।

