एरिया 4 प्रबंधक ने कराया अवैध मुहाने की भराई, रामकनाली के अस्तित्व पर संकट

Local

@ विजय कुमार

बीसीसीएल के एरिया:4 में अधिकारी सीआईएसफ एवं रामकनाली पुलिस ने अवैध मुहानों की भराई कराई

भारी मात्रा में कोयला जब्त किया गया, हजारों बोरी में इकट्ठा किया गया था कोयला

बाघमारा । बाघमारा के कतरास स्थित रामकनाली ओपी क्षेत्र में बीसीसीएल एरिया-4 के अंतर्गत अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। सी आई एस एफ और बीसीसीएल अधिकारियों की संयुक्त टीम ने दो अवैध मुहानों को भर दिया और मौके से भारी मात्रा में कोयला जब्त किया। बताया जा रहा है कि हाल ही में गुहिबंध, रामकनाली और सलनापुर बस्ती के सैकड़ों ग्रामीणों ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर ओपी प्रभारी समेत प्रशासनिक अधिकारियों को हस्ताक्षरयुक्त आवेदन सौंपा था।
कार्रवाई के दौरान बीसीसीएल एरिया-4 सलनापुर कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी मो. एलियास अंसारी, सी आई एस एफ इंस्पेक्टर रघु यादव और रामकनाली ओपी पुलिस के जवान मौजूद रहे। टीम ने दो स्थानों पर संयुक्त रूप से अवैध मुहानों की भराई की—एक रामकनाली चेक पोस्ट के पास खटाल के नीचे और दूसरा ओझा बागान स्थित आरके माइंस के 3 नंबर सीम में।


मौके पर हजारों बोरी अवैध कोयला भरा रखा हुआ था उससे कई गुना ज्यादा अवैध कोयला होने का अंदर देखने को मिला , जिसे जब्त कर लिया गया है और उसे मुहाने को बंद कर दिया गया।
प्रबंधक ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी! माइनिंग स्टाफ के निरीक्षण के दौरान अवैध मुहाने की सूचना दी। जिसके बाद सीआईएसएफ और स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर मुहाने की भराई कराई गई है। मुहाना से रामकनाली की ओर खुदाई की जा रही थी। इससे खतरा बढ़ सकता था। कोयला खनन किसके द्वारा किया जा रहा था इसकी जानकारी नहीं है। अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *