@ विजय कुमार
कतरास। धनबाद नगर निगम चुनाव 2026 में वार्ड नंबर 3 कि पार्षद प्रत्याशी कविता गुप्ता ने अपने क्षेत्र का गुरुवार को तूफानी दौरा किया। गुरुवार को वार्ड नंबर के 3 के पार्षद प्रत्याशी कविता गुप्ता और उनके निवेदक मनोज कुमार गुप्ता ने कतरास स्थित सूर्य मंदिर अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर भगवान सूर्य के मंदिर में माथा टेका और भगवान का आशीर्वाद लिया और अपने समर्थकों के साथ वार्ड संख्या 3 के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया। और लोगों से अपने पक्ष में वोट करने की अपील की। कविता गुप्ता ने सब्जी मंडी में चुनावी कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया।

इस अवसर पर कविता गुप्ता ने बताया कि वार्ड 3 के संपूर्ण विकास के लिए जनता से आशीर्वाद मांग रहे हैं। जनता का समर्थन और सहयोग मुझे मिल रहा है। जनता से अपील करते हैं कि 23 फरवरी को क्रम संख्या 1 के अलमारी छाप पर मुहर लगा कर विजय बनाएं।
कविता गुप्ता ने कहा कि जनता का आशीर्वाद मिला तो वार्ड 3 को आदर्श वार्ड बनाऊंगी। क्षेत्र में पानी गंदगी की समस्या को खत्म कर निर्बाध पानी , 22 घंटा बिजली, नियमित सफाई, सड़क के साथ महिला सशक्तिकरण को लेकर महिलाओं को स्व रोजगार से जोड़ने आर्थिक रूप से संबल प्रदान करने का कार्य करूंगी।

