@ विजय कुमार
समस्या समाधान को लेकर सभी बिंदु पर करेंगे विचार – अखिलेश मिश्रा
कतरास। बाघमारा प्रखंड के बड़की बोआ पंचायत अंतर्गत 4 नंबर रेलवे अंडरपास का धनबाद रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्रा ने निरीक्षण किया। धनबाद गोमो रेल खंड में बड़की बोआ में अंडरपास का निर्माण कराया गया था। जिसमें तकनीकी खामियों के कारण जल जमाव की समस्या को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने विरोध जताया।
निरीक्षण करने पहुंचे डीआरएम अखिलेश मिश्रा को स्थानीय ग्रामीणों ने स्मार पत्र सौंप कर समानांतर एक अन्य अंडरपास निर्माण और अंडरपास में जल जमाव की समस्या का निदान करने की मांग रखी।
निरीक्षण उपरांत अखिलेश मिश्रा ने कहा कि वस्तु स्थिति से अवगत हुआ हूं । तकनीकी टीम के साथ मिलकर समस्या का समाधान जल्द किया जाएगा।
जल जमाव के दौरान न्यूज बनाने वाले पत्रकार का कैमरा छीनने का प्रयास की घटना को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देने से इंकार करते हुए अखिलेश मिश्रा ने कहा कि मैं इसके लिए नहीं आया हूं।
अखिलेश मिश्रा के निरीक्षण के दौरान उन्होंने नया अंडरपास के लिए रास्ता और जल जमाव से निपटने के लिए मोटर हाउस का भी अवलोकन किया।
इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।

