मेयर प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल का भूली में भव्य स्वागत

Local

भूली। धनबाद नगर निगम चुनाव 2026 में मेयर प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल का भूली में भव्य स्वागत किया गया। भूली के डी ब्लॉक में चंद्रशेखर अग्रवाल ने चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया। चंद्रशेखर अग्रवाल ने मौके पर कहा कि धनबाद के विकास को गति दी। महिला सशक्तिकरण के दिशा में ठोस पहल की जिससे स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का सामाजिक सम्मान बढ़ा। धनबाद के विकास के लिए अपना समर्थन दीजिए।
चंद्रशेखर अग्रवाल का भूली में कई स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया।
अविनाश कुमार ने बताया कि मेयर प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल के पक्ष में लहर है और जीत पक्की है। जनता चंद्रशेखर अग्रवाल के विकास कार्य से खुश है और अपना समर्थन दे रही है।
दीपक कुमार ने कहा कि चंद्रशेखर अग्रवाल ने धनबाद में विकास का नया आयाम गढ़ा। आठ लेन सड़क की सौगात दी। जनता को भरोसा है कि चंद्रशेखर अग्रवाल ही धनबाद का विकास कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *