@ विजय कुमार
कतरास। कतरास के सिजुआ 5 नंबर के निचितपुर बी टाइप के इंडोर स्टेडियम में राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन ने पूर्व विधायक उदय कुमार सिंह की 12 वीं पुण्यतिथि मनाई। उदय कुमार सिंह के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।
श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने उदय कुमार सिंह के व्यक्तित्व और कार्यों का उल्लेख कर श्रद्धांजलि दी।
मौके पर रामाशीष प्रसाद यादव ने कहा कि उदय कुमार सिंह विचारों के धनी व्यक्तित्व के थे। अपने कार्यों से मजदूरों के लिए हमेशा लड़ाई लड़ी। मजदूर हितों के लिए आंदोलन किया और जेल की यात्रा भी की। मजदूरों के भलाई के लिए हमेशा लड़े। उदय कुमार सिंह के विधायक रहते उन्होंने जनहित में कई फैसले लिये। उदय कुमार सिंह हमेशा हमारे दिलों में राज करेंगे।

