लक्ष्मी देवी ने किया सघन जनसंपर्क निकाली रैली

Local


धनबाद / भूली। धनबद नगर निगम चुनाव 2026 में मेयर प्रत्याशी लक्ष्मी देवी ने सघन जनसंपर्क अभियान के तहत भव्य रैली निकाल कर मतदाताओं से आशीर्वाद मांगा और समर्थन देने के लिए फव्वारा छाप पर वोट देने की अपील की।
लक्ष्मी देवी ने अपने समर्थकों के साथ भूली से रैली निकाल कर भूली नगर भ्रमण करते हुए आंबेडकर चौक बी ब्लॉक में माल्यार्पण किया। भूली से धनबाद रणधीर वर्मा चौक होते हुए केंदुआ लोयाबाद के रास्ते कतरास होते हुए भूली पहुंची। इस दौरान कई स्थानों पर लक्ष्मी देवी का भव्य स्वागत किया गया ।
लक्ष्मी देवी ने कहा कि धनबाद की जनता मेरे विकास के विजन के साथ है। धनबाद में फव्वारा छाप को समर्थन मिल रहा है। धनबाद में प्राथमिकता के आधार पर पानी सड़क प्रदूषण और विस्थापन की समस्या का समाधान होगा। शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार के दिशा में बेहतर कार्य सेवा बहाल होगी।
लक्ष्मी देवी ने फव्वारा छाप पर वोट के रूप में मतदाताओं से आशीर्वाद मांगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *