सीसीटीवी में दिखा चोर
भूली। भूली ओ पी क्षेत्र अंतर्गत बुधनी हटिया के समीप शक्ति मार्केट रोड में बीती रात अज्ञात चोरी ने दो दुकान का एल्बेस्टर सीट तोड़ के चोरी की घटना को अंजाम दिया। हिंदुस्तान मटन एंड चिकन शॉप से नगद सात सौ रुपया और तीस पीस मुर्गा चोरी कर ली। चोरी किया गया मुर्गा का मूल्य करीब चार हजार रुपया बताया गया। दुकान संचालक मोहम्मद अजमल रंगसाज ने बताया कि छत का सीट तोड़ कर चोर अंदर घुसे और गल्ला से सात सौ रुपया और तीस पीस मुर्गा ले गए।
वहीं अंग्रेजी शराब दुकान से 21 हजार नगद और 2300 रुपया का बियर चोरी की गई। दुकान के मैनेजर मिंटू सिंह ने बताया कि दुकान का छत का सीट काट कर चोर अंदर घुसे थे। एक चोर सीसीटीवी कैमरा में दिखा। दुकान के गल्ला से 21 हजार नगद और 2300 का बियर चोरी हुआ है।
एक ही रात दो दुकानों में चोरी की घटना से आसपास के दुकान संचालकों में भय का माहौल बना हुआ है। चोरी की घटना की सूचना भूली पुलिस को दे दी गई है।

