@ विजय कुमार
कलश यात्रा के साथ पांच दिवसीय महोत्सव शुरू
कतरास। कतरास के रंगूनी पंचायत में श्री हनुमान मंदिर का तृतीय वार्षिक महायज्ञ महोत्सव का पांच दिवसीय आयोजन 21 फरवरी से 25 फरवरी तक आयोजित किया गया है। प्रथम दिवस कलश यात्रा के साथ आरम्भ हुआ। मंदिर परिसर से 251 कलश लेकर नगर भ्रमण करते हुए रंगूनी तालाब में विधिवत मंत्रोचारण के साथ जल भरण की विधि पूर्ण की गई। और पुनः मंदिर परिसर में कलश की स्थापना की गई।
अमिताभ राणा ने बताया कि श्री हनुमान मंदिर का तृतीय वार्षिक महायज्ञ महोत्सव का आयोजन किया गया है। भक्तों से निवेदन है कि महायज्ञ में शामिल होकर पुण्य का भागी बने।
वहीं दीपेश दत्ता ने कहा कि श्री श्री 108 श्री हनुमान मंदिर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। कलश यात्रा में 251 कलश के साथ धर्म ध्वजा लिए सैकड़ों भक्त शामिल हुए। पांच दिवसीय महोत्सव में श्री राम और श्री हनुमान भक्त शामिल हों और धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाए।

