जनता का आशीर्वाद मिला तो वार्ड 15 में व्याप्त समस्या का समाधान करूंगी – रेमा सिंह
भूली। धनबाद नगर निगम चुनाव 2026 में वार्ड 15 की प्रत्याशी रेमा सिंह ने सैकड़ों समर्थकों के साथ पदयात्रा कर मोतियों का हार छाप पर वोट देने की अपील की और मतदाताओं से आशीर्वाद मांगा।
रेमा सिंह ने बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि वार्ड 15 की जनता का अपार समर्थन मिल रहा है। जनता बदलाव चाहती है। अगर जनता का आशीर्वाद मिला तो वार्ड 15 में व्याप्त समस्या का समाधान करूंगी।

