विनय एच पी गैस एजेंसी में अनियमितता का आरोप

Local

गैस बुकिंग कर डिलीवर्ड का मैसेज आया सिलेंडर नहीं
भूली। भूली बी ब्लॉक निवासी देवती देवी के नाम से विनय एच पी गैस एजेंसी में गैस बुकिंग के बाद डिलीवर्ड का मैसेज मिलने के बाद भी गैस नहीं मिलने को लेकर कार्डधारी के पुत्र अविनाश कुमार ने धनबाद उपायुक्त से विनय एच पी गैस एजेंसी पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।
अविनाश कुमार ने बताया कि एलपीजी गैस का उपभोक्ता संख्या 610714 (देवंती देवी ) एच पी गैस एजेंसी से निबंधित है । 15 मार्च 2026 को गैस सिलेंडर बुकिंग किया गया जिसका नंबर 518667 है। 18 मार्च 2026 को डिलीवर्ड का मैसेज आया। जबकि मुझे गैस सिलेंडर प्राप्त ही नहीं हुआ।
अविनाश कुमार ने बताया कि गैस एजेंसी विनय एच पी धनबाद से पूछताछ करने पर भ्रामक तरीके से बताया गया कि आपका गैस सिलेंडर डिलीवर कर दिया गया है। जबकि मुझे गैस सिलेंडर प्राप्त ही नहीं हुआ।
अविनाश कुमार ने गैस बुकिंग और डिलीवर्ड का मैसेज मिलने के बाद एजेंसी द्वारा गैस सिलेंडर नहीं देने पर धनबाद उपायुक्त से गुहार लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *