नव निर्वाचित धनबाद महापौर, उप महापौर और पार्षद ने ली शपथ

Local

उप महापौर पचास पार्षदों के समर्थन से बने अरुण कुमार चौहान

धनबाद। धनबाद नगर निगम चुनाव 2026 में मेयर पद पर निर्वाचित संजीव सिंह ने बुधवार को धनबाद समाहरणालय में आयोजित कार्यक्रम में शपथ ग्रहण किया। धनबाद नगर निगम के 55 वार्ड पार्षदों ने भी शपथ ग्रहण किया। महापौर और पार्षदों के शपथ ग्रहण के उपरांत उप महापौर के लिए पार्षदों ने मतदान किया। महिला प्रत्याशी मेनका सिंह को महज पांच पार्षदों का समर्थन मिला। वहीं अरुण कुमार चौहान को पचास पार्षदों का समर्थन मिला। जिसके4 बाद अरुण कुमार चौहान ने उप महापौर के तौर पर शपथ ग्रहण किया।
अरुण कुमार चौहान के उप महापौर बनने से संजीव सिंह का खेमा मजबूत दिखने लगा है और आने वाले समय में संजीव सिंह का राजनीतिक कद बढ़ेगा।
चर्चा है कि महापौर संजीव सिंह और सांसद ढुल्लू महतो के बीच बिना नाम लिए तल्खी तेज हो सकती है और 2029 के चुनाव में ढुल्लू महतो को भाजपा के अंदर से संजीव सिंह से टक्कर मिल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *