ईस्ट बसुरिया ओपी परिसर में शांति समिति की बैठक

Local

@ विजय कुमार

ईद और रामनवमी पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट

तेतुलमारी :- आगामी ईद एवं रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर ईस्ट बसुरिया ओपी परिसर में शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ओपी प्रभारी रुपेश कुमार दुबे ने की।
बैठक में ओपी पुलिस जन सहयोग समिति के सदस्य, स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, बुद्धिजीवी एवं विभिन्न समुदायों के गणमान्य लोग शामिल हुए। सभी ने एकजुट होकर त्योहारों को भाईचारे, प्रेम और सद्भाव के साथ मनाने का संकल्प लिया और प्रशासन को हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिया।
ओपी प्रभारी रुपेश कुमार दुबे ने बैठक के दौरान स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा कि त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने यह भी कहा कि सभी जुलूस एवं शोभायात्राएं केवल प्रशासन द्वारा निर्धारित मार्ग पर ही निकाली जाएंगी। किसी भी प्रकार का रूट उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही सोशल मीडिया पर अफवाह, भ्रामक या उकसाने वाली खबरें साझा करना दंडनीय अपराध है।
ओपी प्रभारी ने लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि, विवाद या अप्रिय घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते स्थिति को नियंत्रित किया जा सके। उन्होंने बताया कि त्योहारों के दौरान संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी और सोशल मीडिया पर लगातार नजर रखी जाएगी।
बैठक में जिला परिषद सदस्य मो. इसराफिल उर्फ लाला, अंगद कुमार महतो, सुधीर यादव, असीम कुमार दत्ता, मो. फोल्टन अंसारी, जितेंद्र नाथ महतो, मो. मुख्तार, रामप्रीत यादव, गणेश रवानी, सुरेश किस्कू, सिंकू पांडे, मो. रिजवान, लालू महतो, रामचंद्र भुईयां, अरमान कुमार, राजेंद्र तुरी, साधु महतो सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *